Dantewada District : Shri Atal Bihari Vajpayee Education City

Dantewada District : Shri Atal Bihari Vajpayee Education City

Shri Atal Bihari Vajpayee Education City: दंतेवाड़ा जिले के गीदम विकासखंड में जावंगा और पनेड़ा गांव की 100 एकड़ से अधिक क्षेत्र में स्थापित Education City छत्तीसगढ़ के लिए "गौरख" का विषय है।

National Mineral Development Corporation (NMDC) अर्थात राष्ट्रीय खनिज विकास निगम के बाद लगभग रु. 60 करोड़ के वित्तीय सहयोग से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित Education City को निर्माणाधीन अवस्था में ही वर्ष 2012 में प्रतिष्ठित Global Advisory Firm द्वारा विश्व के 100 अभिनव निर्माणाधीन आधारभूत संरचनाओं (Infrastructure-100) में शामिल किया गया।

यहाँ एक ही परिसर के भीतर 12 से ज्यादा शैक्षिक संस्थाएं संचालित हैं जिनमें आस्था विद्या मंदिर, Polytechnic College, सक्षम, एकलव्य प्रमुख हैं।

NMDC द्वारा वित्त पोषित कुछ संस्थाएं Campus के बाहर भी हैं। वर्तमान में यहाँ लगभग 2000 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। Education City की स्थापना के लिए जावंगा के पूर्व सरपंच बोमड़ाराम कवासी ने 22.5 एकड़ भूमि दी थी।


    01 आस्था विद्या मंदिर

    Aastha Vidya Mandir: यह विद्यालय Education City Campus के भीतर 11.5 एकड़ रकबे में स्थापित है। NMDC द्वारा निर्मित 1200 सीटर आवासीय विद्यालय परिसर का लोकार्पण 5 जनवरी 2013 को हुआ। विद्यालय का भवन दोमंजिला है, जिसमें अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त 21 कक्षाएं, गतिविधि कक्ष, स्टाफ रूम, पुस्तकालय, संगीत कक्ष, विज्ञान प्रयोगशाला आदि हैं।

    विद्यालय में विशाल 1000 सीटर Auditorium भी है जहाँ विभिन्न गतिविधियां संचालित होती हैं। इसके अलावा परिसर के भीतर ही लड़के-लड़कियों के लिए अलग-अलग 1000 सीटर Hostel की सुविधा भी है।

    इस विद्यालय की स्थापना हिंसा प्रभावित अनाथ बच्चों के लिए की गई है। ऐसे बच्चों को इस विद्यालय में शिक्षित कर मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जाता है। इनमें से कई बच्चे ऐसे भी होते हैं जिनका प्रवेश के समय कोई रिकार्ड नहीं होता। ऐसे में उन्हें नया नाम और पहचान देकर विद्यालय में दाखिला दिया जाता है। इस विद्यालय की विशेषता है कि यहाँ नर्सरी से लेकर 12वीं तक English Medium से शिक्षा दी जाती है।



    02 Polytechnic College

    Education City Campus के भीतर ही एनएमडीसी- डीएवी पॉलीटेक्निक कॉलेज भी स्थापित है। वर्ष 2010 में यह College दंतेवाड़ा में स्थापित किया गया। भव्य Infrastructure वाला यह College D.A.V. द्वारा मान्यता प्राप्त है।

    यहाँ Electrical और Mechanical, दोनों ही विभागों में 63-63 सीटें हैं। वर्तमान में यहाँ कुल 425 छात्र अध्ययनरत हैं। कोर्स पूरा होने के बाद Campus चयन के लिए विभिन्न Company के प्रतिनिधि भी पहुँचते हैं। महाविद्यालय में एक Placement और Training सेल भी है, ताकि छात्रों को Job की समस्या न हो।

    इसके लिए Industrial Visit, Industrial Training और Counselling आदि की भी व्यवस्था है। भाषायी प्रयोगशाला में अंग्रेजी उच्चारण, शब्दावली और उनके समुचित प्रयोग आदि का प्रशिक्षण दिया जाता है।



    03 'छू लो आसमान'और 'लक्ष्य'

    वर्ष 2011-12 में NMDC के CSR Fund से इन दोनों महत्वाकांक्षी योजनाओं की शुरुआत हुई।

    जिला स्तर पर 8वीं पास बच्चों का प्रतिभा के आधार पर चयन किया जाता है और Medical और Engineering के लिए National और State Level प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। अगर बच्चे IIT, Medical औ NEET में सफल नहीं हो पाते तो भी Polytechnic, Nursing और Pharmacy जैसे क्षेत्रों में निकल ही जाते हैं।

    यह संस्था के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। लड़कों के लिए बालूद में आवासीय coaching की व्यवस्था है, जबकि लड़कियों के लिए कारली में ऐसी ही व्यवस्था है।

    इसी प्रकार 'लक्ष्य' संस्था के माध्यम से केन्द्र, राज्य और सार्वजनिक उपक्रमों में सेवा के लिए परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। यह भी आवासीय व्यवस्था ही है। यहाँ से निकले कई छात्र DSP जैसे पदों पर कार्यरत हैं।



    04 सक्षम

    दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से NMDC द्वारा वित्त पोषित संस्था सक्षम, Education City Campus में स्थित है। इसकी स्थापना NMDC के वित्त सहयोग से जिला प्रशासन द्वारा की गई है।

    सक्षम -1 में लड़कों के लिए व सक्षम-2 में लड़कियों के लिए व्यवस्था है। दोनों ही भवनों में समुन्नत परिसर व उत्कृष्ट उपचार की सुविधाएं उपलब्ध है। यहाँ वर्तमान में विभिन्न शारीरिक व्याधियों से ग्रस्त 6 से 16 साल तक के 92 बालक व 100 बालिकाएं निवास कर रही हैं।

    इस संस्था में उनके आवास, भोजन आदि की सुविधा के साथ विभिन्न रोगों के उपचार के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं हैं। मूक-बधिर बच्चों के लिए हीयरिंग ऐड और दृष्टि बाधित बच्चों के लिए ब्रेल में लिखित पुस्तकें, रैम्प, ऑडियो आदि जैसी व्यवस्था है।

    यहाँ सुबह-शाम विशेष कक्षाएं लगतीं हैं, जिनमें विभिन्न व्याधियों के विशेषज्ञ उपचार व प्रशिक्षण देते हैं। इन बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सामान्य स्कूलों में ही नामांकन करवाया जाता है। इसके अलावा छोटे-छोटे प्रयोगों के जरिये इनके सर्वांगीण विकास पर ध्यान दिया जाता है।

    इनमें उल्लेखनीय है Children Savings Bank, इसमें सभी बच्चे अपने-अपने पैसे जमा करते हैं और निकालते हैं। यह प्रयोग बच्चो में Banking की समझ विकसित करने के उद्देश्य से किया गया। सुसज्जित उद्यानयुक्त परिसर, स्मार्ट क्लास, अत्याधुनिक उपकरण, रहने के लिए सजे-धजे कमरे, खेलने के लिए पर्याप्त स्थान, संगीत व अन्य गतिविधियों के लिए पर्याप्त साधन कुछ ऐसी बातें हैं, जो इस संस्था को आदर्श बनाती हैं।



    05 उज्जर-100

    यह NMDC के CSR Fund से संचालित अन्य महत्वाकांक्षी परियोजना है। इसकी शुरुआत सत्र 2015-16 में हुई। इस परियोजना के तहत जिले के 100 प्रतिभाशाली छात्रों को डिग्री/व्यावसायिक डिग्री हेतु उच्च शिक्षा प्राप्त करने में आर्थिक मदद की जाती है।

    पढ़ाई के दौरान महाविद्यालय की Tuition fees, Hostel fees, Mess fees and Books की व्यवस्था NMDC करती है। प्रति वर्ष जिले के विद्यालयों से प्रतिभाशाली छात्रों की सूची इस परियोजना के कार्यालय में पहुँच जाती है।

    फिर इनमें से 100 बच्चों को छांटकर इस परियोजना से जोड़ा जाता है। विशेष परिस्थितियों में जैसे कमजोर आर्थिक स्थिति वाले प्रतिभाशाली छात्र जिनका नाम सूची में दर्ज नहीं है, उसे भी परियोजना में शामिल कर लिया जाता है। अब तक इस योजना से 200 से ज्यादा छात्र-छत्राएं लाभप्राप्त कर चुके है।